Sunday, February 15

आजमगढ़ प्रतिभा निकेतन विद्यालय पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

आजमगढ़ प्रतिभा निकेतन विद्यालय पर उत्तर प्रदेश साहित्य सभा का कवि सम्मेलन आयोजित हुआ

 आजमगढ़।उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ़ के तत्वाधान में नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय प्रतिभा निकेतन एटलस टैंक के सभागार में एक सरस कवि गोष्ठी का आयोजन हुआ। कवि गोष्ठी का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित हरिहर पाठक ने किया। मुख्य अतिथि डॉक्टर शशी भूषण प्रशांत तथा विशिष्ट अतिथि डॉ संजय कुमार पांडे मंडल संयोजक उत्तर प्रदेश साहित्य सभा थे। कार्यक्रम की आयोजिका डॉक्टर आशा सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश साहित्य सभा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव दानिश ने समस्त आगंतुकों का माल्यार्पण करके स्वागत किया।

तत्पश्चात काव्य गोष्ठी आरंभ हुई और करीब दो दर्जन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध रखा कार्यक्रम में विशेष रूप से रुद्रनाथ चौबे रुद्र, राजकुमार आशीर्वाद ,सुरेंद्र सिंह चांस, इंदु श्रीवास्तव ,मोनिका शर्मा, शालिनी राय, घनश्याम यादव ,आदित्य आदमी, संतोष कुमार पांडे, संदीप कुमार राय, शशि शर्मा ,सुशील कुमार चौबे, हर्षित उपाध्याय, रितेश पांडे की उपस्थित सराहनीय रही। कार्यक्रम का संचालक उत्तर प्रदेश साहित्य सभा आजमगढ के संयोजक विजयेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *