बदायूँ।परीक्षा का जायजा लेने आएंगे आयोग के सदस्य

परीक्षा का जायजा लेने आएंगे आयोग के सदस्य

सत्य रथ।बदायूँ

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी0ई0टी0) 2026 का आयोजन जनपद बदायूँ में 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 01 नवंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा प्रत्येक निर्धारित तिथि पर दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन के लिए आयोग के सदस्य अखण्ड प्रताप सिंह 24 अक्टूबर के पूर्वाह्न में बदायूँ पहंुचकर 25 अक्टूबर के अपराह्न तक जनपद में प्रवास करेंगे तथा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम पाली की परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी/नोडल अधिकारी परीक्षा, नोडल पुलिस अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्यों सहित संबंधित अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था के जिला प्रबंधक एवं प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में परीक्षा आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *