बलिया।शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक मंदा में नवरात्रि एवं दशहरा पर सांस्कृतिक प्रस्तुति

शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक मंदा में नवरात्रि एवं दशहरा पर सांस्कृतिक प्रस्तुति

 संजीव सिंह नगरा बलिया। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोक मंदा के बच्चों द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने नवरात्रि और दशहरा की पौराणिक महिमा, बुराई पर अच्छाई की जीत तथा भारतीय संस्कृति के संदेश को अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रभावी ढंग से चित्रित किया।

कार्यक्रम का संचालन एवं कुशल निर्देशन सहायक अध्यापिका उज्ज्वला सिंह , शिक्षा मित्र सरिता मौर्या द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय के बच्चों ने भक्ति, जागरूकता और सांस्कृतिक गरिमा से भरपूर प्रस्तुति दी, जिसे देखकर उपस्थित गणमान्य लोगों ने बच्चों की भरपूर सराहना की। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक नारायण पांडेय ने कहा कि

आयोजन का उद्देश्य बच्चों में भारतीय पर्वों एवं संस्कृति के प्रति अपनत्व की भावना जगाना तथा उनके सामूहिक प्रतिभाग एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने बच्चों को शुभकामनाएं एवं शाबाशी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *