बलिया।जनता इंटर कॉलेज नगरा के दो होनहार खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये चयन

जनता इंटर कॉलेज नगरा के दो होनहार खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिये चयन

 संजीव सिंह बलिया। जनता इंटर कॉलेज के दो मेधावी छात्रों, सूर्य प्रकाश गिरी और उमंग ठाकुर, का चयन Under-19 आयु वर्ग की राज्यस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। दोनों खिलाड़ियों ने आजमगढ़ में आयोजित मंडलीय क्रिकेट चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

चयन के बाद अब ये दोनों युवा क्रिकेटर कानपुर में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और दोनों छात्रों को आगे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा० उमेश चन्द पाण्डेय तथा खेल शिक्षक अनुज कुमार सिंह, राकेश सिंह, अंजनी सिंह,अखिलेश सिंह, रामविलास और विनय सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सफलता और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *