बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए बदायूं में 10 मतदेय स्थल फाइनल

बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन के लिए बदायूं में 10 मतदेय स्थल फाइनल

23 अक्टूबर को होगा द्विवार्षिक निर्वाचन, भारत निर्वाचन आयोग ने सभी प्रस्तावित केंद्रों को दी मंजूरी

बदायूं। बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर जनपद बदायूं में मतदान की तैयारियां तेज हो गई हैं। निर्वाचन के लिए जिले में प्रस्तावित सभी 10 मतदेय स्थलों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदन प्रदान कर दिया है। इन केंद्रों पर 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद स्तर से 10 मतदेय स्थलों का प्रस्ताव तैयार कर भारत निर्वाचन आयोग को भेजा गया था। आयोग ने प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद जिले में मतदान केंद्रों की स्थिति स्पष्ट हो गई है।

इन 10 स्थानों पर होगा मतदान

निर्वाचन के लिए बदायूं में कार्यालय नगर पालिका परिषद बदायूं को मतदेय स्थल संख्या 32 तथा कार्यालय नगर पालिका परिषद बिल्सी को मतदेय स्थल संख्या 30 निर्धारित किया गया है। इसके अलावा कार्यालय क्षेत्र पंचायत बिसौली में मतदेय स्थल संख्या 26, आसफपुर में 27, वजीरगंज में 28, सहसवान में 29, इस्लामनगर में 31, उझानी में 33, म्याऊं में 34 और कार्यालय क्षेत्र पंचायत दातागंज में मतदेय स्थल संख्या 35 बनाया गया है।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, मतदेय स्थलों की सूची कार्यालय में निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध है। निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति कार्यालय पहुंचकर सूची का अवलोकन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *