नगरा (बलिया): पत्रकार आचार्य ओमप्रकाश वर्मा के पिता स्व. बृजनारायण सेठ की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 पत्रकार आचार्य ओमप्रकाश वर्मा के पिता स्व. बृजनारायण सेठ की 13वीं पुण्यतिथि मनाई गई

 संजीव सिंह नगरा (बलिया)। क्षेत्र के सुपरिचित पत्रकार आचार्य ओमप्रकाश वर्मा के पिता स्वर्गीय बृजनारायण सेठ की 13वीं पुण्यतिथि बुधवार को उनके नगरा स्थित आवास पर एक सादे समारोह में मनाई गई।

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि महंत उदयीं दास जी और विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति “देवा भाई” ने स्व. बृजनारायण सेठ के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर किया।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने स्व. बृजनारायण सेठ के कृतित्व एवं व्यक्तिव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ एवं मिलनसार व्यक्ति थे, जो हमेशा समाज के उत्थान के बारे में सोचते थे। विचार व्यक्त करने वालों में डॉ. गोपाल पांडेय, शेषनाथ तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी और ध्रुव सोनी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर अजय कुमार वर्मा, निजामुद्दीन अंसारी, विमलेन्द्र तिवारी, रामगनेश तिवारी, रामनाथ यादव, तराऊ गुप्ता, मनोज खरवार, प्रमोद पाठक, दीनदयाल राम, दीनानाथ गुप्ता, धनंजय शर्मा, जयराम चौहान, महेश्वर बरनवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अमरेंद्र वर्मा ने की, जबकि संचालन आदर्श राजभर ने किया। अंत में आचार्य ओमप्रकाश वर्मा ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *