बलिया।यूनिफॉर्म वितरण से चमके बच्चों के चेहरे, अखरही प्राथमिक विद्यालय में 120 छात्रों को मिली नई पोशाक

यूनिफॉर्म वितरण से चमके बच्चों के चेहरे, अखरही प्राथमिक विद्यालय में 120 छात्रों को मिली नई पोशाक

बीईओ पंकज सिंह की पहल

इंग्लिश स्कूलों जैसी यूनिफॉर्म पहन चमके अखरही के बच्चे

 संजीव सिंह बलिया/नगरा। शिक्षा क्षेत्र नगरा के प्राथमिक विद्यालय अखरही, ग्राम पंचायत—ताड़ी बड़ा गाँव, में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह के नेतृत्व में 120 छात्र-छात्राओं को लाल रंग की टी-शर्ट एवं लोअर वितरित की गई। इंग्लिश स्कूलों की तर्ज पर तैयार कराई गई यह यूनिफॉर्म बच्चों को पहनाई गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में अनुशासन, विद्यालयी पहचान और आत्मविश्वास बढ़ाना था। वितरण के दौरान बच्चे नई पोशाक पहनकर उत्साहित दिखे।

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, सहायक अध्यापिका सीमा सिंह, सहायक अध्यापक अंजनी यादव, बिपिन यादव, कृष्ण कुमार, शिक्षा मित्र शिवकुमार, प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सीमा सिंह ने किया।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी पंकज सिंह ने कहा कि यह पहल बच्चों में अनुशासन और विद्यालय के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करने के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे सहयोगात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह ने अभिभावकों एवं शिक्षकों के समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि यूनिफॉर्म से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और विद्यालय में उनकी उपस्थिति में भी सुधार आएगा। प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश कुमार तथा ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव ने इस पहल का स्वागत किया और भविष्य में विद्यालय के विकास हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *