केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर धरना देने पहुंचे संसदीय क्षेत्र पीलीभीत के लोग
शाहजहांपुर : समस्याओं के समाधान न होने पर अपने जनपद के सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के आवास पर धरना देने ग्रामीण पहुंचे लेकिन उनके दिल्ली में होने के कारण मौके पर पहुंचे पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री से फोन द्वारा वार्ता करवाकर मामले को शांत करवा कर लोगो को वापस किया।
आपको बताते चले कि जनपद पीलीभीत में ग्रामीण क्षेत्रों में व्याप्त समस्याओं के समाधान न होने पर कुछ गांवों के लोग आज सुबह केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के शाहजहांपुर स्थित आवास पर पहुंचे और आवास के बाहर दरी बिछाकर धरना शुरू कर दिया इस दौरान जितिन प्रसाद दिल्ली में थे धरने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच और आनन फानन में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझा कर दिल्ली में मौजूद केंद्रीय मंत्री से वार्ता करवा कर लोगो को संतुष्ट करवा कर उनको पीलीभीत वापस किया।
























