आजमगढ़।तहबरपुर में चला बुलडोजर अतिक्रमण हटाया गया 

तहबरपुर में चला बुलडोजर अतिक्रमण हटाया गया 

आजमगढ़। तहबरपुर में सिंचाई विभाग के डाक-बंगला से लेकर स्वास्थ्य विभाग के बाउंड्री सामने सड़क पटरी से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।

तहबरपुर में सड़क के किनारे पश्चिम तरफ सिंचाई विभाग का डाक-बंगला, ब्लाक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित है। बाउंड्री से सटा सड़क पटरी पर राम बचन यादव, राम आधार यादव, सस्ते गल्ले की दुकान सहित कई लोग लम्बे समय से चाय पान की दूकान कर जीविकोपार्जन कर रहे थे। वैसे तो अतिक्रमण हटाये जाने की चर्चा की दिनों से चल रही थी। लेकिन स्थिति साफ़ नहीं हो पा रही थी । जब ब्लाक परिसर में जेसीबी आकर खड़ी हो गई तो अफरा तफरी मच गई। लोग अपने सामानों को हटाने लगें। तहबरपुर के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में जे सी बी द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई शुरू हुआ तो राम बचन यादव उर्फ मोछू और राजस्व कर्मियों द्वारा हल्की झड़प हुई। वे रविवार तक का समय मांग रहें थे। लेकिन राजस्व अधिकारी समय नहीं दिया। तहसीलदार ने बताया कि अतिक्रमण हटाये जाने की सूचना तीन दिन पूर्व दे दिया गया था। और सिंचाई विभाग के डाक-बंगला से लेकर ब्लाक व स्वास्थ्य विभाग के बाउंड्री से सटे रोड के किनारे अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। अतिक्रमण हटाये जाने की कार्रवाई से बाजार में हड़कंप मच गया।

इस मौके पर तहसीलदार निजामाबाद उमेश कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक रामप्यारे यादव, राजस्व लेखापाल लव कुमार राय, लेखापाल विक्रातं सिंह, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी तथा तहबरपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *