बलिया।रसड़ा में विहिप-बजरंग दल की बैठक, नगर टोली गठित

रसड़ा में विहिप-बजरंग दल की बैठक, नगर टोली गठित

संजीव सिंह रसड़ा (बलिया)। श्री गणिनाथ जी महाराज उदासीन आश्रम में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और सामाजिक जागरूकता पर चर्चा की गई। इस दौरान बजरंग दल रसड़ा नगर टोली का गठन कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

दीपक शर्मा को नगर संयोजक, सुजल कुमार गुप्ता व प्रियम सोनी को सह संयोजक, नितेश कुमार को कॉलेज विद्यार्थी संपर्क प्रमुख, शिवम यादव को गौ रक्षा प्रमुख और कृष्ण सिंह को नगर सुरक्षा प्रमुख बनाया गया।

बैठक में विभाग संयोजक दीपक गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, जिला संयोजक प्रतीक राय, जिला सह संयोजक विपिन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *