बारिश से मकानों को नुकसान, पीड़ितों से मिले अनिल सिंह चौहान

बारिश से मकानों को नुकसान, पीड़ितों से मिले अनिल सिंह चौहान

बारिश से कई मकान क्षतिग्रस्त, दीवारें और चबूतरे ढहे

पीड़ित परिवारों से मिले अनिल सिंह चौहान, प्रशासन से नियमानुसार सहायता दिलाने का भरोसा

बदायूँ/उसावां। लगातार हो रही बारिश से कस्बे में कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। कहीं मकान गिर गए तो कहीं दीवारें और चबूतरे ढह गए। हादसों से प्रभावित परिवारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश से हुए नुकसान की जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन प्रियंका सिंह के पति अनिल सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर स्थिति की जानकारी ली।

कस्बे के वार्ड तीन में आरती पत्नी राकेश सिंह के मकान को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया गया है। वहीं वार्ड छह में हरिशंकर मिश्रा और रविशंकर मिश्रा के मकानों को करीब 20-20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

इसी तरह वार्ड तीन की अंजू पत्नी जितेंद्र, वार्ड दस के शेरसिंह तथा इसी वार्ड के जयचंद्र पुत्र केदार के मकान भी बारिश से प्रभावित हुए हैं। कई स्थानों पर दीवारें और चबूतरे ढहने से लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

अनिल सिंह चौहान ने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन स्तर से नियमानुसार सहायता दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने संबंधित नुकसान की जानकारी लेकर पीड़ितों को आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *