20 पैकेट अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार
बदायूँ/जरीफनगर। जनपद के थाना जरीफनगर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम उस्मानपुर बस अड्डे के पास से एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 200-200 मिलीलीटर के 20 पैकेट अवैध देशी शराब बरामद की।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजेश पुत्र जयवीर सिंह, निवासी ग्राम उस्मानपुर, थाना जरीफनगर, बदायूं के रूप में हुई है। बरामद शराब पर गोल्डेन पंच मार्का अंकित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
























