बदायूँ/उसावां।‘सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार

‘सपनों का भारत’ में विद्यार्थियों ने रखे अपने विचार

सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, दहेज प्रथा और स्वच्छ पर्यावरण जैसे मुद्दों पर छात्राओं ने रखे विचार

बदायूँ/उसावां। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, उसावां में सेवा संकल्प अभियान यात्रा के तहत ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनीश्वर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया के पुत्र एवं ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर भारत के भविष्य को लेकर उनके विचार और कल्पनाएं सुनीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए शिक्षा, संस्कार और अनुशासन को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया। साथ ही युवाओं से जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छात्राओं ने सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियों और स्वस्थ वातावरण जैसे विषयों पर भाषण प्रस्तुत किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए विभिन्न विषयों से पांच-पांच विद्यार्थियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब डेढ़ सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेंद्र दीक्षित, प्रबंधक देवेश सिंह, मुनीश्वर सिंह, डीके गुप्ता समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *