शास्त्रीय नृत्य में वसुधा और पारंपरिक कहानी वाचन में जाहन्वी और माही रही प्रथम
बदायूं। बिशप मंडल इंटर कालेज बरेली में मंडल स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें एकल शास्त्रीय नृत्य में केदारनाथ महिला इंटर कालेज की छात्रा कुमारी वसुधा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि पारंपरिक कहानी वाचन में जाहन्वी गौतम और माही पटेल ने अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इन छात्राओं ने शिक्षिका दीपांजलि, रूपाली गुप्ता, मंजू और नोडल अधिकारी आशुतोष कुंवर रुकुम सिंह वैदिक इंटर कालेज नगला पूर्वी के नेतृत्व में प्रतिभाग किया था। शिक्षिकाओं ने बधाईयां दी हैं।

