बदायूँ।एनएसएस के स्थापना दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने लगाई पोस्टर प्रदर्शनी

एनएसएस के स्थापना दिवस पर स्वयंसेविकाओं ने लगाई पोस्टर प्रदर्शनी

बदायूं । राजाराम महिला इंटर कालेज में एनएसएस स्थापना दिवस पर वर्ष भर किए गए कार्यों की पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई। बालिकाओं ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया। प्रधानाचार्य डा.अनीता कुमारी ने कहा कि श्रेष्ठ ज्ञान से हम अपनी मंजिल पा सकते हैं उन्होंने कहा कि बच्चे निस्वार्थ सेवा से जुड़े रहें। कार्यक्रम अधिकारी नाजनीन के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों की स्वयं सेविकाओं ने वर्ष भर किए गए सेवा कार्यों की पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई। वहीं पूर्व कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सिंह के नेतृत्व में स्वयं सेविकाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर अंजुम सहर, ज्योति सागर, श्रद्धा शर्मा, रचना सक्सेना आदि मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *