बलिया।नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का 24 सितंबर को बलिया में प्रथम आगमन

नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का 24 सितंबर को बलिया में प्रथम आगमन

 संजीव सिंह बलिया।समाजवादी पार्टी बलिया के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य का जिलाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद 24 सितंबर 2026 को जनपद में प्रथम आगमन होगा। उनके स्वागत को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह है।

पार्टी के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत प्रातः 9 बजे नदौली बॉर्डर, रसड़ा पर किया जाएगा। इसके बाद स्वागत यात्रा आजाद चौराहा रसड़ा, चिलकहर, पियरिया, फेफना, सागरपाली और बहेरी होते हुए चितू पाण्डेय चौराहा, बलिया पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, बलिया पर पार्टीजनों द्वारा सुनील कुमार मौर्य का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया जाएगा। इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेस प्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे बांसडीह के लिए प्रस्थान करेंगे।

निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत करने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *