बदायूँ/उसावां।चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, टली बड़ी अनहोनी

चलती बाइक पर गिरा हाईटेंशन तार, टली बड़ी अनहोनी

उसावां बिजलीघर तिराहे पर अचानक टूटा अकबरपुर फीडर का तार, सप्लाई बंद होने से टला बड़ा हादसा

बदायूँ/उसावां। रविवार रात करीब आठ बजे बिजलीघर तिराहे के पास अकबरपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन का तार अचानक टूटकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वहां से बाइक पर गुजर रहे फेरी विक्रेता अवधेश राठौर सहित कई लोग इसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि बिजली का तार बाइक के पिछले हिस्से पर गिरा और तार टूटते ही विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बताया गया कि अवधेश राठौर फेरी का काम करने के बाद बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह बिजलीघर तिराहे के पास पहुंचे, तभी ऊपर से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उनकी बाइक के पीछे जा गिरा। अचानक हुए घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने भी तार गिरता देख दूरी बना ली।

तार टूटने के साथ ही विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से बाइक सवार समेत राहगीरों की जान बच गई। हादसे के बाद तिराहे पर कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित रहा। लोगों ने विद्युत विभाग को सूचना देकर टूटे तार को दुरुस्त कराने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *