बदायूँ।चार घंटे में चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

चार घंटे में चोरी की बाइक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

अलापुर पुलिस की तत्परता से खुला बाइक चोरी का मामला, चोरी की होंडा शाइन बरामद

बदायूं। जनपद के थाना अलापुर पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का महज चार घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के अनुसार, 14 सितंबर की शाम एक व्यक्ति की होंडा शाइन मोटरसाइकिल दुकान के पास से अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

15 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर अलापुर पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर 15, खजूर वाली मस्जिद के पास निवासी मौ. फैज पुत्र नौशाद हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की होंडा शाइन मोटरसाइकिल संख्या UP24N9289 बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 और 2025 में आर्म्स एक्ट के तहत अलापुर थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थानाध्यक्ष अलापुर सनी चौधरी की अगुवाई में की गई।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष सनी चौधरी, उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल पुष्पेन्द्र सिंह और कांस्टेबल मणिकान्त शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *