जौनपुर।युवा अधिवक्ता प्रशांत उपाध्याय चुने गये कार्यकारिणी सदस्य

युवा अधिवक्ता प्रशांत उपाध्याय चुने गये कार्यकारिणी सदस्य

तमाम अधिवक्ताओं, शुभचिन्तकों एवं परिजनों ने दी बधाई

जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के सम्पन्न हुये चुनाव में युवा अधिवक्ता प्रशान्त उपाध्याय सदस्य कार्यकारिणी पद पर पर विजयी घोषित हुये। इसके बाद चुनाव अधिकारी ने श्री उपाध्याय को प्रमाण पत्र दिया। इस पर उपस्थित लोगों ने प्रशांत जी को बधाई देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं दीवानी न्यायालय के कार्यकाल में प्रथम ही प्रयास में चुनाव जीतने वाले श्री उपाध्याय ने कहा कि संघ की पवित्रता को देखाते हुये दिशा निर्देश का अक्षरश: पालन किया जायेगा। वहीं जानकारी होने पर वरिष्ठ अधिवक्ता त्रिवेणी नारायण दुबे, तेज बहादुर सिंह, राकेश सिंह, सौरभ सिंह, शशांक दुबे, शशांक सिंह, बृजभूषण शुक्ला, राहुल यादव, रोहित यादव, अर्शी जी, वरिष्ठ पत्रकार अजय पाण्डेय, रामजी जायसवाल, चन्द्र प्रकाश तिवारी सहित तमाम लोगों ने प्रशांत जी को बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *