बदायूँ।सभी तहसीलों में 12768 राजस्व वाद लम्वित, डीएम नाराज़

सभी तहसीलों में 12768 राजस्व वाद लम्वित, डीएम नाराज़

बदायूँ। जिलाधिकारी अवनीश राय ने लम्वित राजस्व वादों की समीक्षा के दौरान पाया कि तहसील बदायूँ में 3649 वाद, बिसौली में 2982, दातागंज में 2506, बिल्सी में 1863 तथा सहसवान में 1768 वाद कुल 12768 वाद लम्वित हैं। डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि लम्वित वादों को प्राथमिकता पर निस्तारण करने का पूर्ण प्रयास किया जाए।

गुरुवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र कुमार श्रीवास्तव तथा समस्त उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों के साथ लम्वित राजस्व वादों की गहन समीक्षा की। डीएम ने निर्देश दिए कि लम्वित वादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने पाया कि जनपद में एक वर्ष से अधिक व 03 वर्ष से कम अवधि के 2077 वाद तथा तीन वर्ष से अधिक के 248 व पांच वर्ष से अधिक अवधि के 111 वाद लम्वित हैं।

डीएम ने निर्देश दिए कि पांच वर्ष से अधिक पुराने राजस्व वादों को प्राथमिकता पर निस्तारित किया जाए। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसीलों में लम्वित वादों की अपने स्तर से समीक्षा कर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें एवं कृत कार्यवाही से आगामी समीक्षा बैठक में अवगत कराएं।

उन्होंने राजस्व संहिता की धारा 116, 24 एवं 34 की भी समीक्षा की। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को इन धाराओं में लम्वित वादों के निस्तारण के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर समस्त सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *