बदायूँ।पुलिस मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

पुलिस मॉडर्न स्कूल में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुतियों से मोहा मन, आकर्षक झांकी रही केंद्र में

बदायूँ। पुलिस मॉडर्न स्कूल, बदायूँ में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण की मनमोहक वेशभूषा में स्कूल पहुंचे और अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सुंदर झूले, पोस्टर, मटकी और बांसुरी आदि सजाकर भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी तैयार की। विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सुमेध मिलिंद जाधव, आईपीएस ने बच्चों की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह, पुलिस स्टाफ, विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र बत्तरा, समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा वामा सारथी की सदस्य  नीलम मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *