स्कूल से चोरी का सामान बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
दो भगोने, स्टील की टंकी-बाल्टी और गैस सिलेंडर बरामद
बदायूं। जनपद के थाना उसहैत पुलिस ने स्कूल से चोरी किए गए सामान के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के दो एल्युमीनियम के भगोने मय ढक्कन, एक छोटी स्टील की टंकी, एक स्टील की बाल्टी और एक इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों तथा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उसहैत पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक, स्कूल से चोरी की घटना के संबंध में आरोपियों की तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने मयाऊं रोड स्थित ककरूआ मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजमेरी उर्फ महरूल हसन पुत्र रहीशुल हसन और शाकिर पुत्र समशाद, निवासी ग्राम भन्द्रा, थाना उसहैत, जिला बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि चोरी का सामान बरामद होने के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक कृष्णपाल सिंह थाना उसहैत पुलिस टीम के साथ शामिल रहे।

