दातागंज/बदायूँ।राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संवाहक रहे गोस्वामी एवं लोनिया समाज: विधायक बब्बू भैया

राष्ट्र निर्माण और सनातन संस्कृति के संवाहक रहे गोस्वामी एवं लोनिया समाज: विधायक बब्बू भैया

दातागंज/बदायूँ। दातागंज विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को सामाजिक समरसता एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।

संगोष्ठी में दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन विपिन गुप्ता ने किया।

अपने संबोधन में विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ ने गोस्वामी एवं लोनिया समाज के ऐतिहासिक योगदान और समृद्ध परंपराओं का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाज ने सनातन संस्कृति के संरक्षण, धर्म की रक्षा और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शौर्य, समर्पण और कर्मठता जैसे मूल्यों को आगे बढ़ाने में समाज का योगदान उल्लेखनीय रहा है।

विधायक ने कहा कि सरकार जातिगत आधार पर भेदभाव के बजाय ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूलमंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान और सम्मान के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र और क्षेत्र की समग्र प्रगति के लिए समाज के सभी वर्गों की एकजुटता आवश्यक है।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक दातागंज (भाजपा) विजय कुमार सिंह ‘पालू भैया’, ब्लॉक प्रमुख दातागंज अतेंद्र विक्रम सिंह ‘अंकित भैया’, तेज गिरी (प्रधान, कोहनी जफराबाद), शिशुपाल गोस्वामी (अंगदपुर), मलखान गोस्वामी, रामपाल गोस्वामी (दातागंज), महंत जगदीश गिरी (सिसैया), श्यामपाल (पड़ेली), कमल (बकसेना), जगदीश (बकसेना), गजानन्द गोस्वामी (दातागंज) सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *