बदायूँ/दातागंज।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक बब्बू भईया, ग्रामीणों से किया संवाद

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे विधायक बब्बू भईया, ग्रामीणों से किया संवाद

नावों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने के दिए निर्देश, राहत-बचाव कार्य तेज करने को कहा

बदायूँ/दातागंज। दातागंज विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड म्याऊं अंतर्गत ग्राम पंचायत हजरतपुर एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सोमवार को दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के कारण उत्पन्न समस्याओं और उनकी जरूरतों की जानकारी ली।

विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन के लिए संचालित नावों का भी जायजा लिया। उन्होंने नाविकों को निर्देश दिए कि नावों में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं तथा पूरी सतर्कता और सुरक्षा के साथ लोगों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने संबंधित अधिकारियों से जलभराव, आवागमन, सुरक्षा और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करने तथा ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।

विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भईया’ ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में आपसी सहयोग, एकजुटता और धैर्य बनाए रखना जरूरी है। बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

इस दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड बदायूं उमेश चंद्र, एसडीएम दातागंज, सहायक अभियंता बाढ़ खंड तहसील दातागंज, इंस्पेक्टर हजरतपुर, कानूनगो सुबोध शर्मा, लेखपाल राजेश कुमार, लेखपाल मोहित कुमार, लेखपाल संजय चौहान सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *