जौनपुर।ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के इजरी गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अनुज कुमार यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अनुज कुमार यादव प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। मंगलवार को वह किसी काम से जलालपुर बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान रेलवे ट्रैक के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना से इजरी गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *