रसड़ा के प्रख्यात नेता व पूर्व विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर विभिन्न जिलों से पहुंचे सैकड़ों लोगों ने आवास पर अर्पित की श्रद्धांजलि
संजीव सिंह
रसड़ा बलिया। रसड़ा के लोकप्रिय नेता व पूर्व विधायक पूज्य उमाशंकर सिंह के निधन पर आज उनके आवास खनवर, रसड़ा पर भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, नेता एवं अनुयायी जुटे और उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की। रंगारंग राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक पृष्ठभूमि के दिग्गजों ने एक-एक कर परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और शोक संवेदनाएँ प्रकट कीं।
श्रद्धांजलि देने वालों में सुषमा शेखर (पत्नी नीरज शेखर), पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी बलिया यशपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख घोसी सुजीत सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सपा बलिया विश्राम यादव, मृगेंद्र राम त्रिपाठी (पुत्र, पूर्व सांसद संतकबीर नगर), प्रत्युष प्रधान (पुत्र, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान), आकाश सिंह सनी (पुत्र, एमएलसी विनीत सिंह), पूर्व चेयरमैन रसड़ा वशिष्ट नारायण सोनी, मुख्य मंडल प्रभारी आजमगढ़ इन्दु देवी, अध्यक्ष नगर पालिका रतसड़ अजय राजभर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय भैरव सेना वाराणसी आदित्य राजभर, पूर्व छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय मान सिंह सेंगर, पूर्व प्रमुख रसड़ा अनिल सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष नगरा अरविंद सिंह, पवन सिंह (चेयरमैन प्रतिनिधि रतसड़), पूर्व ब्लॉक प्रमुख रसड़ा अनिल सिंह, पूर्व महामंत्री बछईपुर सतवीर सिंह मंटू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय यादव नराछ, जिलाध्यक्ष करणी सेना कमलेश सिंह सुखन, अध्यक्ष नगर पंचायत परतावल देवरिया सतीश मद्धेसिया, पूर्व चेयरमैन नगर पालिका बलिया संजय उपाध्याय, भाजपा नेता ताखा पप्पू सिंह, पूर्व कोऑर्डिनेटर बसपा मऊ शेषनाथ राय, उपेंद्र सिंह बसंतपुर, भाजपा नेता भलूही सच्चिता सिंह, विजय सिंह बागी (प्रधान प्रतिनिधि पिपरा), अरविंद राय (पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर), पूर्व सभासद सूर्य प्रताप सिंह, पत्रकार पिंटू पाण्डेय (दैनिक जागरण), बसंत पाण्डेय (हिंदुस्तान टाइम्स), जे के आजाद (बसपा प्रत्याशी मोहम्मदाबाद गोहना) सहित अनेक सम्मानित छात्र नेता व वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग रसड़ा आकर शोक-संदेश देने पहुँचे।
परिवार ने प्रभावित कर कहा कि उमाशंकर सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन जनसेवा, समाजहित और रसड़ा की जनता के उद्धार के लिए समर्पित कर दिया। उनके व्यक्तित्व में समाज के प्रति निष्ठा और जनहित की भावना स्पष्ट थी, जिसे उपस्थित लोगों ने याद कर श्रद्धा व्यक्त की। परिवार ने कहा कि इस अपार दुःख के समय में आने वाले सभी लोगों का स्नेह और संवेदना हमारे लिए प्रेरणा और सहारा है।
समाज और राजनीति के दिग्गजों ने कहा कि उमाशंकर सिंह के आदर्श और उनका जनसेवा का उदाहरण आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहेगा। स्थानीय प्रशासन और पार्टी पदाधिकारियों ने परिवार के साथ शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत के परिजन को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
























