बदायूं : सुहागरात पर ही दूल्हे की हुई सांप के डसने से मौत नवेली दुल्हन का उजड़ा सुहाग घर में मचा कोहराम
बदायूं : उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से एक दर्दनाक मामला सामने आया जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है यहां एक युवक की कल शादी थी बारात है दुल्हन विदा होकर अपने पति के साथ ससुराल आई लेकिन जैसे ही दूल्हा सुहागरात मनाने कमरे में गया वह मौजूद एक सांप ने उसे डस लिया जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई जहां युवक की मौत से घर म कोहराम मच गया शादी की खुशिया एक बड़े गम में बदल गई वही दुल्हन के पहली रात में ही सुहाग उजड़ गया।
घटना जनपद बदायूं के थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम रियोनाई की है सुहागरात पर सांप के डसने से दूल्हा बबलू की मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक छा गया। 22 वर्षीय बबलू बृहस्पतिवार को अपनी दुल्हन को विदाकर घर लाया था, लेकिन कुछ ही घंटों में उसकी दुनिया उजड़ गई। मृतक के पिता ने बताया कि देर रात बबलू के पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने सांप के डसने की आशंका जताई गई। परिजन बबूल को लेकर अस्पताल से लेकर झाड़-फूंक करने वालों के यहां भी पहुंचे, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत पर वे पहले एक क्लीनिक गए, जहां से मना कर दिया गया। इसके बाद वे सहसवान सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सांप के डसने से जहर फैलने की आशंका जताई। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया। सांप के काटने की बात सुनकर परिवार दिनभर झाड़-फूंक करने वालों के पास भी भटकता रहा। करीब 12 जगहों पर ले जाने के बावजूद बबलू की जान नहीं बच सकी। कुंवर पाल ने बताया कि डॉक्टरों और झाड़-फूंक करने वालों ने सांप के डसने की बात कही, लेकिन शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। उन्होंने सपेरे को बुलाकर घर भी छनवाया, पर सांप नहीं मिला। शनिवार सुबह परिजनों ने बबलू के शव की अंत्येष्टि कर दी।
बबलू के पिता कुंवर पाल मौर्य अपने बेटे की मौत से टूट गए हैं। उन्होंने रोते हुए कहा, “अब क्या बताएं, दुनिया उजड़ गई।” उन्होंने बड़े अरमानों से बेटे की शादी की थी और धूमधाम से दुल्हन घर लाए थे। कुंवर पाल ने बताया कि बबलू खेती-किसानी में उनका हाथ बंटाता था। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें बबलू दूसरे नंबर का था। बड़ी बेटी ममता की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियां और एक बेटा अभी अविवाहित हैं।
























