सपाइयों ने डिप्टी सीएम को दिखाए काले झंडे लगाए गो बैंक के नारे
मुजीब खान
शाहजहांपुर। आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्य मंत्री बृजेश पाठक के जलालाबाद आगमन पर हाइवे से गुजरते उनके काफिले के आगे आकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाते हुए डिप्टी सीएम वापस जाओ के नारे भी लगाए हालांकि काफिला निकलता गया और सपाई विरोध करते रहे लेकिन सपाइयों द्वारा किए गए विरोध से प्रशासनिक सुरक्षा की पोल खुल गई।
आपको बताते चले कि उत्तर प्रदेश के जिला शाहजहांपुर में जलालाबाद कस्बे का नाम योगी सरकार ने बदलकर भगवान परशुराम जन्मस्थली होने के कारण परशुराम पुरी कर दिया है जिसकी घोषणा होने के साथ उसे लागू भी कर दिया गया है आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाहजहांपुर की परशुराम स्थली पहुंचे जहां एक मैरेज हाल में उनका हेलीकॉप्टर उतरा जहां से सड़क मार्ग से उनका काफिला गुजर रहा था तभी कोला मोड़ के पास समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध किया। बिगड़ती कानून व्यवस्था बढ़ती महंगाई जैसे अन्य मुद्दों को लेकर उनके शाहजहांपुर आगमन का विरोध करते हुए उनको काले झंडे दिखाकर डिप्टी सीएम गो बैंक के नारे लगाए ।

