आजमगढ़।इनरव्हील क्लब का विद्यालय में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

इनरव्हील क्लब का विद्यालय में निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर

आजमगढ़। ज्यादा से ज्यादा लोगों के चेहरों पर स्वस्थ मुस्कान’ लाने के उद्देश्य के साथ इनरव्हील क्लब द्वारा सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। क्लब के तत्वाधान में कोलपांडे उच्च प्राथमिक विद्यालय में एक निशुल्क दंत परीक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मंगलवार को क्लब की अध्यक्ष मंजू अग्रवाल और सचिव वैजयंती साव के नेतृत्व में ‘हैप्पी स्कूल’ प्रोजेक्ट के तहत टीम विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान चिकित्सक डॉक्टर सुरेंद्र कुमार यादव, डॉक्टर सोनम बरनवाल और एस. के. सिंह ने शिविर में मौजूद 50 छात्र-छात्राओं के दांतों का बारीकी से निशुल्क परीक्षण किया।

डॉक्टरों की टीम ने बच्चों को दांतों को स्वस्थ रखने के आसान तरीके समझाए और खान-पान में ध्यान देने योग्य बातों के प्रति जागरूक किया। शिविर के समापन पर क्लब के सदस्यों द्वारा बच्चों के बीच दंत मंजन और टूथब्रश का वितरण भी किया गया।

अध्यक्ष मंजू अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में छोटी उम्र से ही स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति आदतें डालना बेहद जरूरी है, ताकि उनका भविष्य स्वस्थ और मुस्कुराता रहे। हमारा उद्देश्य है कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंच सके। वही विद्यालय परिवार ने क्लब के इस जनहितकारी कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान आईएसओ गीता अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमितलता सिंह, कॉर्डिनेटर प्रिया अग्रवाल, एडिटर पुष्पा श्रीवास्तव आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *