
बदायूं ।युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बदायूं।जिले के थाना उसावां क्षेत्र के गांव कैली में युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या करली ।वहीं कुछ घंटों के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में एक लड़की की भी मौत हो गई है दोनों एक ही गांव के है । सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया । 
सोमवार को उसावां थाना क्षेत्र के गांव कैली व बरकतगंज के बीच एक आम के पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लटका मिला। जिसकी पहचान कैली निवासी रवि (23) पुत्र ऋषिपाल के रूप में हुई ।मृतक रवि पास के ही गांव वमनपुरा में चंद्रपाल की लड़की शादी में दावत खाने के लिए रविवार शाम गया था। जहां दावत खाने के बाद घर काफी समय तक नहीं पहुंचा। तभी परिवार के लोगों ने रवि की तलाश शुरू कर दी
लेकिन देर तक कुछ पता नहीं चला। वहीं सोमवार सुबह करीब सात बजे लोगो की नज़र पड़ी, तो लोगो के होश उड़ गए। जिसकी जानकारी राहगीरी ने मृतक रवि के परिवारजनों को दी। सूचना मिले ही मृतक रवि के परिजन रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना थाना पुलिस को दी।
वहीं दूसरी तरफ कैली गांव के धीरपाल की पुत्री स्वाती(17) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। लोगों ने बताया कि रवि की मौत के कुछ देर स्वाती घर में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पड़ी देखकर परिजनों के होश उड़ गए और आनफान में स्वाती को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । थाना प्रभारी निरीक्षक वीरपाल सिंह तोमर ने बताया कि दोनों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मृतक रवि का पोस्टमार्टम होगया ।वहीं मृतका का पोस्टमार्टम नहीं हुआ ।कानूनी कार्रवाई की जा रही है ।
























