बलिया।पिंक फाउंडेशन की पहल: महिला पोषण जागरूकता अभियान आयोजित

पिंक फाउंडेशन की पहल: महिला पोषण जागरूकता अभियान आयोजित

 अमर बहादुर सिंह नगरा (बलिया शहर )। पिंक फाउंडेशन द्वारा महिला पोषण जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को संतुलित आहार, आवश्यक पोषक तत्वों, स्वच्छ खान-पान की आदतों एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था। अभियान के दौरान महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देकर बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंक फाउंडेशन की अंजलि सिंह एवं सुमित कुमार के साथ अमन बहादुर सिंह, आकाश सिंह, द्रव्यांश गुप्ता, निधि मौर्य एवं शैलेश बहादुर सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

पिंक फाउंडेशन ने बताया कि संस्था भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जन-जागरूकता से जुड़े ऐसे सामाजिक अभियान निरंतर संचालित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *