बदायूँ।पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जितेंद्र उर्फ ढालू को मौत की प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश 10 जुलाई तक मांगे साक्ष्य 

पुलिस मुठभेड़ में मारे गए जितेंद्र उर्फ ढालू को मौत की प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रीयल जाँच के आदेश 10 जुलाई तक मांगे साक्ष्य 

बदायूं : जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के ग्राम बहेड़ी क्षेत्र में बीती 1 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अभियुक्त जितेंद्र उर्फ ढालू की मौत पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए आगामी 10 जुलाई तक मामले से सम्बन्धित साक्ष्य एवं बयान मांगे है। जांच के लिए उप जिलाधिकारी सदर को नामित करते हुए मामले की जांच किए जाने के निर्देश दिए गए है।

आपको बताते चले कि बीती एक जुलाई को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा ग्राम बहेड़ी में मुठभेड़ के दौरान अभियुक्त जितेंद्र उर्फ ढालू को मुठभेड़ में ढेर किया था जिसकी जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रियल जांच करने के निर्देश जारी किए है जिसमें उप जिलाधिकारी सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया जिस आगामी 10 जुलाई तक मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र करने एवं बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया चलेगी इस संबंध में

उप जिलाधिकारी (सदर) ने सर्वसाधारण से अपील की है कि यदि घटना के संबंध में किसी व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रधान, सभासद, प्रत्यक्षदर्शी अथवा अन्य किसी के पास कोई महत्वपूर्ण जानकारी, लिखित या मौखिक बयान, फोटो, वीडियो अथवा अन्य साक्ष्य उपलब्ध हों, तो वे 10 जुलाई 2026 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे के बीच उप जिलाधिकारी, बदायूं के न्यायालय/कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष या साक्ष्य प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रशासन का कहना है कि प्राप्त सभी साक्ष्यों एवं बयानों को मजिस्ट्रियल जांच का हिस्सा बनाते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *