शाहजहांपुर।सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई पशु विभाग की एंबुलेस सिपाही की मौत पशु चिकित्सक और चालक घायल

सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई पशु विभाग की एंबुलेस सिपाही की मौत पशु चिकित्सक और चालक घायल

मुजीब खान 

शाहजहांपुर : जनपद के थाना कटरा क्षेत्र में खड़े ट्रक से पशु विभाग की एंबुलेस टकरा जाने से उसमें सवार थाना कटरा के एक सिपाही पशु चिकित्सक एम्बुलेंस चालक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई शेष घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसा बीती रात करीब 12 बजे का है जब पशु विभाग की एक एम्बुलेंस में थाना कटरा में तैनात सिपाही विकास सांगवान पशु चिकित्सक लक्ष्य सिंह सवार एम्बुलेंस चालक अनिल कुमार चला रहा था तभी हाइवे पर एक ट्रक खड़ा था चालक ने जब तक ट्रक देख पाया तब तेज एम्बुलेंस ट्रक में घुस गई जिसमें सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल पुलिस द्वारा बरेली भिजवाया गया जहां सुबह उपचार के दौरान कांस्टेबल विकास सांगवान ने दम तोड़ दिया ।

 घटना की जानकारी देते है पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि हादसा सोमवार रात करीब 11:30 बजे हुआ। एंबुलेंस को अनिल चला रहा था, जबकि सिपाही और चिकित्सक बैठे हुए थे। अचानक एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। मीरानपुर कटरा कस्बे से थोड़ा पहले सड़क किनारे खड़े ट्रक से एंबुलेंस टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

सूचना मिलने के बाद पीआरवी मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सीएचसी लेकर आई। कांस्टेबल विकास सांगवान को बरेली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पशु चिकित्सक लक्ष्य सिंह और चालक अनिल कुमार का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हादसे में जिन 28 वर्षीय कॉन्सटेबल विकास सांगवान की मौत हुई वह मूल रूप से हरियाणा के भिवानी जिले के तोशाम थाना क्षेत्र के गांव संडवा के रहने वाले थे। 23 अक्तूबर 2020 में वह यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। थाना सदर बाजार में रहने के बाद वह 30 जून 2024 को कटरा थाने में तैनात किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *