शाहजहांपुर में एसबीआई स्मार्ट कृषि ग्राहक सम्मेलन के आयोजन में , लखीमपुर , सीतापुर की रही सहभागिता 

शाहजहांपुर में एसबीआई स्मार्ट कृषि ग्राहक सम्मेलन के आयोजन में , लखीमपुर , सीतापुर की रही सहभागिता 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद शाहजहांपुर के एक होटल में भारतीय स्टेट बैंक प्रशासनिक कार्यालय लखनऊ पश्चिम जोन द्वारा एसबीआई स्मार्ट कृषि ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजय सक्सेना उप महाप्रबंधक केंद्रीय कार्यालय मुंबई एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धीरज कुमार, उप महाप्रबंधक लखनऊ मौजूद रहे दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में जनपद शाहजहांपुर के अलावा लखीमपुर एवं सीतापुर जनपदों के सामूहिक सहभागिता रही।

कार्यक्रम में ग्राहकों को संबोधित करते हुए उप प्रबंधक धीरज कुमार केंद्रीय कार्यालय मुंबई ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कृषि क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीकों और मूल्य संवर्धन आधारित कृषि व्यवसाय अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने ने बताया कि एसबीआई किसानों और कृषि उद्यमियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य में शाहजहांपुर ने महत्वपूर्ण भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कृषि क्षेत्र को आधार मानते हुए एक विशेष रोडमैप तैयार किया गया है। उन्होंने किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ कृषि यंत्रीकरण, सोलर कोल्ड स्टोरेज, आधुनिक वेयरहाउस, कृषि प्रसंस्करण इकाइयों और वैल्यू चेन आधारित कृषि व्यवसायों को अपनाने की सलाह दी।

धीरज कुमार, उप महाप्रबंधक लखनऊ द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा के प्रयोग से उत्पादन लागत कम होगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा इसके साथ किसानों को विभिन्न बैंकिंग और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इनमें किसान क्रेडिट कार्ड, किसान समृद्धि ऋण, एग्री गोल्ड लोन, एग्री इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, एग्री एंटरप्राइज लोन और योनो कृषि जैसी योजनाएं शामिल थीं। कार्यक्रम के समापन पर उप महाप्रबंधक ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

 कार्यक्रम में क्षेत्रिय प्रबंधक अशोक कुमार अखिल गुप्ता, धीरज सिंह, राजीव रंजन गुप्ता एवं जिले के प्रतिष्ठित उ‌द्योगपति घनश्याम अग्रवाल, राहुल यादव, शिखर गुप्ता, दानिश जीशान खान राजीव सहगल, प्रमोद एवं अन्य व्यापारी / किसान गण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *