जिला अस्पताल में सफाई कर्मी ने महिला के शव के कानों से खींच लिए सोने के कुंडल,सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं के जिला अस्पताल से एक मानवता को शर्मसार करने वाली खबर आई है जिसमें जिला अस्पताल में तैनात एक सफाई कर्मी की हरकत ने मानवता को शर्मसार करने का काम किया जिस समय एक महिला मरीज के परिजन सदमे में थे शव को वाहन में रखे जाने हेतु ले जाया जा रहा था उस समय शव लादने वाले एक सफाई कर्मी की नजर महिला के कानों में पहने हुए सोने के कुंडल पर पड़ी तो मौका पाते ही सफाई कर्मी ने कुंडल गायब कर दिए घर वालो को जब महिला के कानों म कुंडल नहीं मिले तो इसकी शिकायत करने पर जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो उसकी पोल खुल गई।
मामला दातागंज कस्बे की रहने वाली महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया जब परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अस्पताल परिसर में तैनात सफाईकर्मी वीरू ने मानवता को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए मृतका के कानों से कुंडल गायब कर दिए लेकिन जब परिजनों ने महिला के कानों के कुंडल गायब देखे जो कुछ देर पहले उसके कानों में थे तो उसकी शिकायत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अमित वार्ष्णेय से की तो उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेते इसकी जांच करते हुए अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करवाए जिसमें कुंडल चुराने वाले संविदा सफाई कर्मी की हरकत सामने आ गई इसके बाद परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी और उसके पास से चोरी हुए कुंडल बरामद कर लिए गए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित वार्ष्णेय ने बताया कि सीसीटीवी में कैद आरोपी युवक ठेकेदार के अधीन काम करने वाला सफाईकर्मी है। घटना की जानकारी मिलते ही सुपरवाइजर को निर्देश देकर आरोपी को तत्काल कार्य से हटा दिया गया है। परिजनों का सामान बरामद होने के कारण उन्होंने अस्पताल प्रशासन को कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है
























