बदायूँ।नगर पंचायत अध्यक्ष उसावां की सख्ती पर सक्रिय हुआ प्रशासन , होली चौक से अतिक्रमण हटवा कर खत्म कराया विवाद

नगर पंचायत अध्यक्ष उसावां की सख्ती पर सक्रिय हुआ प्रशासन , होली चौक से अतिक्रमण हटवा कर खत्म कराया विवाद

अभियान चलाकर कराई गई सफाई व्यवस्था दुरुस्त फिर से सुसज्जित किया जाएगा होलिका चौक 

बदायूं : जनपद के उसावां कस्बे के ऐतिहासिक होली चौक

पर गैर समुदाय द्वारा किए गए अतिक्रमण का विरोध कई दिनों से चल रहा था जिसको लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को बाजार बंद का ऐलान किया था किन्तु अतिक्रमण हटाए जाने हेतु कोई ठोस तैयारी नहीं की गई जिसको लेकर तय तारीख पर बजरंग दल के आवाहन पर जब बाजार बंद हुआ और विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ तो मामला नगर पंचायत अध्यक्ष उसावां प्रियंका सिंह के संज्ञान में आया जिस उन्होंने तेजी से निर्णय लेते हुए सख्त रुख अख्तियार करते हुए नगर पंचायत प्रशासन को अतिक्रमण तत्काल प्रभाव से हटाने के सख्त निर्देश दिए और प्रशासन से हस्तक्षेप करने हेतु आग्रह किया जिस पर प्रशासन तत्काल प्रभाव से पुलिस फोर्स की व्यवस्था करके चंद घंटों में अतिक्रमण हटवा कर अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करा कर लोगों से आग्रह करके बाजार खुलवाया।

गौरतलब है कि गुरुवार को होली चौक पर कथित अतिक्रमण को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल एवं व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया था। पूरे दिन चले विरोध प्रदर्शन और प्रशासनिक वार्ता के बाद नगर पंचायत ने जेसीबी मशीन व सफाई कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटवाया था। इसके बाद बाजार दोबारा खुल गया और स्थिति सामान्य हो गई थी। शुक्रवार को नगर पंचायत कर्मियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्देश पर होली चौक पर जमा मिट्टी, कूड़ा-कचरा एवं अवशेषों को हटाकर स्थल की साफ-सफाई कराई। साथ ही जमीन को समतल कराने का कार्य भी कराया गया, ताकि चौक का पुराना स्वरूप पुनः बहाल किया जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि होली चौक कस्बे की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र है, जहां वर्षों से पारंपरिक होलिकोत्सव आयोजित होता आ रहा है। लोगों ने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर संतोष जताते हुए चौक को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने की मांग की है। नगर पंचायत अध्यक्ष की सख्ती के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया और लगातार दूसरे दिन भी मौके पर कार्य जारी रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *