जौनपुर।घटना के 40 घण्टे बाद मृतक अजय के शव की अंत्येष्टि को तैयार हुई पत्नी

घटना के 40 घण्टे बाद मृतक अजय के शव की अंत्येष्टि को तैयार हुई पत्नी

 रात्रि में पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं सुबह पहुँचे कृपाशंकर सिंह के समझाने पर मांने परिजन

रतन लाल आर्य

बक्शा(जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के कौली गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर बीते बुधवार की रात्रि हुई हत्या मामलें में मृतक अजय सिंह का शव घटना के 40 घण्टे बाद पत्नी द्वारा अंत्येष्टि को तैयार होने पर शुक्रवार को प्रशासन ने राहत की सांस ली। मृतक के घर देर रात्रि पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं सुबह पहुँचे महाराष्ट्र के पूर्व गृहराज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह के समझाने एवं आश्वासन देने पर परिजन शव के अंत्येष्टि के लिए तैयार हुए तो प्रशासन ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने कार्यवाही का पूरा भरोसा दिलाया।

घटना के बाद पोस्टमार्टम पश्चात शव के घर पहुँचने पर पत्नी शशिबाला सिंह ने आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही एवं ग्राम समाज की अवैध भूमि पर आरोपियों के मकान पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग को लेकर पति के शव की अंत्येष्टि से इंकार कर दी। प्रशासन के तमाम प्रयास के बाद भी परिजन नही मांगे। अर्धरात्रि पहुँचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने मृतक अजय की पत्नी को मदद का भरोसा दिलाया। सांसद ने अस्पताल में इलाजरत बेटे आकृति सिंह का खर्च वहन करने एवं उसके पठन पाठन का भरोसा दिलाते हुए डीएम एसपी से बात की। सुबह करीब दस बजे मृतक के घर पहुँचे महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने पीड़ित महिला एवं मृतक के बड़े भाई रमेश सिंह को सरकारी योजनाओं एवं पूरी मदद करने का भरोसा दिलाते हुए शव के अंत्येष्टि को राजी किया। उन्होंने कहा कि आरोपी कोई नही बचेगा पूरी मदद की जाएगी। मौके पर मौजूद एसडीएम सदर योगिता सिंह ने एवं सीओ सदर देवेश सिंह ने विवादित ग्राम समाज की भूमि को राजस्वकर्मियों से चिन्हित करवाते हुए कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इस दौरान भाजपा नेता सतीश सिंह, श्यामराज सिंह, वीरेन्द्र सिंह, प्रधान अभिषेक सिंह, जयशंकर पाल, शिवश्याम सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहें। भारतीय जनता पार्टी की जौनपुर जिला अध्यक्ष मामले के लिए संज्ञान में देखिए आगे क्या होता है जनपद जौनपुर भू माफिया माफिया मनोबल बढ़ा हुआ है सदर तहसील से ज्यादा बदलापुर तहसील में ग्राम समाज व 132 लैंड की जमीन अतिक्रमण युक्ति है बक्सा पुलिस पर लगाओ गंभीर आरोप मारपीट का वीडियो पुलिस द्वारा डिलीट कराया गया है परिवार का मांग है बक्सा पुलिसकर्मी को पर कार्रवाई किया जाए इससे साफ होता है बक्सा पुलिस अपराधियों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *