बदायूँ सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, मरीजों को बांटे फल

सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन सेवा कार्यों के साथ मनाया, मरीजों को बांटे फल

बदायूं। बदायूं के लोकप्रिय युवा सांसद  आदित्य यादव के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को उनके सिविल लाइंस स्थित डीएम रोड आवास पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक जन्मदिन मनाया। इस दौरान सांसद के निजी सचिव अनिल गोस्वामी ने केक काटकर सांसद आदित्य यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन कार्यक्रम के उपरांत समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पुरुष चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद आदित्य यादव युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों के हितों की आवाज बनकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। संसद से लेकर सड़क तक जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने वाले आदित्य यादव आज युवाओं के बीच एक लोकप्रिय जननेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि सांसद आदित्य यादव का जन्मदिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इसी भावना के साथ उनके जन्मदिन पर सेवा कार्यों का आयोजन कर जरूरतमंद लोगों के बीच खुशियां बांटने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर सतीश प्रेमी, इंदु सक्सेना, वैभव उपाध्याय, नरोत्तम यादव, सुनीता पाल, अनवर पठान, अतुल पटेल, जाहिद गाजी, सुशांत राठौर, मोहित पटेल, शिवम राठौर, विकास यादव, ओमवीर यादव, रिजवान गाजी, टीटू यादव, टीटू पाल, फैज़ान, एनपी सिंह, जवर सिंह, गौरव यादव, कपिल देव, हारिस, अजमत खान, सकलेन सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *