सिपाही की करतूत से शर्मसार हुई खाकी कुंवारा बता कर महिला सिपाही से बनाए संबंध निकला शादी शुदा
महिला सिपाही ने जहर खाकर किया आत्महत्या का प्रयास एसएसपी ने आरोपी सिपाही को किया निलंबित
मुजीब खान
बरेली : उत्तर प्रदेश के ज़िला बरेली में एक सिपाही की शर्मनाक करतूत ने खाकी पर बदनामी का दाग़ लगाने का काम करते हुए ख़ाकी को शर्मसार करने का काम किया है यहां एक सिपाही ने अपने थाने में तैनात महिला सिपाही से झूठ बोलते हुए खुद को कुंवारा बताते हुए उससे शादी का झांसा देते हुए उसके साथ जमकर मौजमस्ती करते हुए उसके साथ संबंध बनाए लेकिन जब महिला सिपाही को पता चला खुद को कुंवारा बताने वाला सिपाही शादी शुदा है तो अपने आपको प्यार के चक्कर में छला हुआ महसूस करते हुए आत्मग्लानि के कारण जहर खाकर खुदकुशी कर का प्रयास किया गया जिसे पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में संज्ञान लेते हुए बरेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने दोषी सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मामला जनपद के थाना शाही का है। जहां पर अमित चौधरी नाम का एक सिपाही पिछले 3 साल से तैनात है। वही हाल ही में बरेली में संपन्न हुई पासिंग आउट परेड के बाद महिला रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण देने के लिए थाने में तैनाती दी गई है। सिपाही अमित चौधरी ने प्रशिक्षण देने के साथ-साथ महिला सिपाही से दोस्ती कर ली और खुद को अविवाहित बता शादी का जहां शादी कर ट्रेनिंग ले रही महिला सिपाही से कई बार शारीरिक संबंध बनाए लेकिन
एक सप्ताह पहले महिला रिक्रूट सिपाही को अमित चौधरी के शादीशुदा होने की जानकारी हो गई तो वह हैरान रह गई और उसने थाने के अंदर ही जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की जहर खाने के बाद महिला रिक्रूट आरक्षी थाने के अंदर ही बेहोश हो गई फौरन ही उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है वहीं एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच के बाद आरोपी सिपाही अमित चौधरी को निलंबित कर दिया है।
























