भीषण गर्मी में राहगीरों को सहयोग संस्था ने कैपं लगाकर दी ठंडे शरबत और शीतल जल की राहत
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद में नर सेवा मंत्र का पालन करते हुए दिन रात समाजसेवा के लिए तैयार रहने वाली सहयोग संस्था अब जनपद में किसी परिचय की मौहताज नहीं है क्योंकि उनका कार्य ही अब उनकी पहचान बन चुका समाजसेवा के साथ शासनिक कार्यों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना सहयोग संस्था के हर पदाधिकारी और हर कार्यकर्ता की नस नस में बस चुका है इसी क्रम में ठंड में लोगों को गर्मा गरम चाय देकर ठंड दूर करने और भीषण गर्मी में ठंडा शरबत और शीतल जल देकर लोगों को ठंडक का एहसास कराना उनका कार्य बन चुका है।
अपने समाजसेवी कार्यों के क्रम में आज ददरौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मौजमपुर स्थित बांगर सीमेंट के कार्यालय पर शर्बत वितरण का कार्यक्रम कैंप लगाकर किया गया भीषण गर्मी में राहगीरों का ठंडे शर्बत से गला तर करते हुए संस्था के उपाध्यक्ष अंकुश गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा समाज सेवा के जो भी कार्य हो सकते हैं, वह सभी लगातार किए जा रहे हैं । कार्यक्रम में पहुंचे संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे ने बताया कि वर्षा की शुरुआत होते ही हमारी संस्था इस बार जमकर पौधारोपण करेगी, और पौधे रोपित करने के बाद उनकी पूरी सुरक्षा ब देखभाल की भी व्यवस्था करेगी । इस मौके पर संस्था के संस्थापक शाहनवाज खा एडवोकेट ने बताया कि आने वाली 14 तारीख को संस्था की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ,और उन्होंने पूरे जनपद वासियों से अपील की , कि इस कैंप में सभी जनपद वासी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दूसरा दान नहीं है । कार्यक्रम में बांगर सीमेंट के सेल्स अधिकारी आकाश अग्रवाल, टेक्निकल इंजीनियर मुशाहिद रजा एवं आशीष गुप्ता, तनिष्क ,अमन शुक्ला ,शांतनु ,अभिषेक, आदि उपस्थित रहे ।
























