बदायूँ।राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

बदायूं। राजकीय मेडिकल कॉलेज बदायूं के रक्त केन्द्र विभाग में गुरुवार को विश्व हिन्दू महासंघ (बदायूं) के सौजन्य से मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के 55वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का उद्घाटन राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. शिव कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है।

रक्तदान शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिव कुमार एवं रक्त केन्द्र प्रभारी डॉ. वैशाली सिंह ने शिविर का संचालन करते हुए रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं ब्लड डोनेशन कार्ड प्रदान किए।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार गत वर्ष संस्थान में कुल 999 ब्लड डोनेशन हुए थे, जिनमें 61 लोगों ने शिविरों के माध्यम से स्वैच्छिक रक्तदान किया। संस्थान में ब्लड डोनेशन कम्पोनेंट्स तैयार करने की सुविधा भी उपलब्ध है।

इस अवसर पर कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग से प्रो. डॉ. अरुण कुमार, पैथोलॉजी विभाग से डॉ. श्रवण कुमार भार्गव एवं डॉ. श्वेता कनौजिया, एनाटॉमी विभाग से डॉ. मुकत्याज हुसैन, फार्माकोलॉजी विभाग से डॉ. लालेन्द्र यादव तथा फिजियोलॉजी विभाग से डॉ. पुनीत कुमार सहित रक्त केन्द्र विभाग के डॉ. मयंक गोयल मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में लैब टेक्निकल सुपरवाइजर रजनीश कुमार पटेल, नर्सिंग ऑफिसर सालवी राठौर, कल्पा यादव, चमन कुमार, राजू सिंह एवं सिराज हुसैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *