बदायूँ।बिल्सी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिल्सी पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेशानुसार जनपद में अवैध शस्त्र रखने, बिक्री व तस्करी करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिल्सी पुलिस को सफलता मिली है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण में शुक्रवार को थाना बिल्सी पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान श्रीनिवास शर्मा पुत्र सत्यपाल शर्मा निवासी ग्राम सहबाजपुर थाना बिल्सी जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिल्सी में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया।

इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक संजीव कुमार थाना बिल्सी एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *