भंडारा खाने गई दो बच्चियों का हुआ अपहरण ग्रामीणों की सर्तकता से बच्चियां और बाइक छोड़ भाग गए आरोप
मुजीब खान
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के जिला पीलीभीत में रात एक बार फिर बदमाशों ने सरकार की अपराध जीरो टारलेस और नारी सुरक्षा कानून को फिर अंगूठा दिखाने का काम करते हुए थाना अमरिया क्षेत्र के गांव में चल रहे भंडारे के कार्यक्रम से दो बच्चियों को अपहरण किया लेकिन गांव वालो को सतर्कता के चलते बदमाशों के हौसले पस्त हो गए और वह दोनों बच्चियों और बाइक को खेत में छोड़कर फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार थाना अमरिया क्षेत्र में पड़ने वाले गांव मझलिया में बीती रात भंडारा चल रहा था जिसमें गांव के सैकड़ों लोग शामिल थे। इसी दौरान गांव की दो बच्चियों जो भंडारे में मौजूद थी उन्हें बाइक सवार एक युवक चीज दिलाने का बहाने बाइक पर बिठा कर भागने लगा बच्चियों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग पीछे दौड़े तो अपने आप को घिरता देख वह युवक अपनी बाइक और दोनों बच्चियों को खेत में छोड़ कर फरार हो गया मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चियों से पूछताछ करते हुए बाइक को अपने कब्जे में लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछ ताछ शुरू कर दी है पुलिस के अनुसार शीघ्र ही मामले में वांछित अपराधी पुलिस के कब्जे में होगा इसमें जांच चल रही है फिलहाल इस मामले में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा लिख लिया गया है।
























