संतों की महिमा अपार : विजय बहादुर पाठक
विशाल भंडारे के साथ हरिहरात्मक यज्ञ संपन्न
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। दुर्वासा धाम पर ब्रह्मलीन सिद्ध संत दुर्वासा महामण्डलेश्वर मौनी बाबा के ध्वजवाहक श्री श्री 108 शुभम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे 7 दिवसीय हरिहरात्मक यज्ञ के समापन पर रविवार को देर रात तक विशाल भंडारा चला।
भंडारे में शामिल एम एल सी विजय बहादुर पाठक ने कहा कि संतों की महिमा अपार है। यज्ञ से मन व वायु मंडल शुद्ध होता है और संत दर्शन, आशीर्वाद से मिलने वाला पुण्य अनेक यज्ञों के समान है।
कार्यक्रम में साहित्यकार पं. सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन, दैवज्ञ दुर्वासा मंडल मुन्ना बाबा, जयराम उपाध्याय, राममिलन सिंह,लक्ष्मण दुबे, रासबिहारी सिंह प्रधान, हाकिम बाबा, हरिद्वार सिंह , सुभाष शास्त्री, शिशिर दुबे , कुलबुल सिंह, प्रेमचंद गिरी, कृष्णा पाठक , जनार्दन सिंह, उमेश सिंह, आशुतोष सिंह, प्रदीप यादव, रामकवल तिवारी , नीरज गिरि सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे।
























