शाहजहांपुर।सफाई कर्मियों से नौकरी के नाम पर लिए 35 – 35 हजार फिर पांच महीने की सैलरी लेकर भागा ग्रीन इंडिया का सुपरवाइजर 

सफाई कर्मियों से नौकरी के नाम पर लिए 35 – 35 हजार फिर पांच महीने की सैलरी लेकर भागा ग्रीन इंडिया का सुपरवाइजर 

मुजीब खान

शाहजहांपुर । महानगर में सफाई कर्मियों की सप्लाई करने वाली ग्रीन इंडिया टेक कंपनी सुपरवाइजर रवि कुमार ठेके पर काम करने वाले 35 सफाई कर्मियों की पांच पांच महीने की सैलरी लेकर भाग गया आरोप है इसी सुपरवाइजर द्वारा इन सभी को 35 -35 हजार रुपये लेकर भर्ती किया गया था उन रुपयों की ठगी करने के साथ 5 माह का मानदेय भी लेकर फरार हो गया है।

आपको बताते चले नगर निगम में आउटसोर्सिंग पर सफाईकर्मी भर्ती के बहाने ग्रीन इंडिया टेक के सुपरवाइजर रवि कुमार ने पहले 35 लोगों को भर्ती करने के एक में 30 से 35 हजार रुपए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे जब नौकरी लग गई तो पांच महीने काम करवाकर उनका मानदेय भी हजम करके भाग गया अब ग्रीन टेक संस्था पल्ला झाड़ने की जुगत में लग गई। वहीं नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है शीघ्र ही आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा इस साथ उन्होंने ने बताया कि संस्था के संचालक बालकृष्ण नामक व्यक्ति से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है कि नगर क्षेत्र म वार्डो मे सफाई का कार्य कारण के बाद भी पिछले 5 माह से उनका मानदेय क्यों नहीं दिया गया

नगर निगम में सफाई का कार्य करने वाले सफाई कर्मियों ने बताया कि लखनऊ की ग्रीन इंडिया टेक संस्था के सुपरवाइजर रवि कुमार द्वारा 6 माह पूर्व नगर निगम में सफाई कर्मियों की डिमांड करते हुए नगर निगम के जोन संख्या चार म कार्य करने के लिए 35 लोगों भर्ती किए जाने की बात करते हुए बताया था कि प्रत्येक कर्मी को 13 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा जिसमें 11347 रुपए खाते में पहुंचेंगे शेष राशि भविष्यनिधि में जमा रहेगी इसके एवज में रविकुमार ने प्रत्येक व्यक्ति से 30 से 35 हजार रुपए भर्ती के नाम पर रिश्वत भी ली उन्होंने बताया कि जब एक माह कार्य करने के बाद भी मानदेय नहीं मिला तो उन लोगों ने उसे टोका तो कागजी प्रक्रिया पूरी न होने का बहाना बनाते हुए कहा इसमें समय लगता और जल्द से जल्द कागजी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी इस बीच नगर निगम और संस्था के कर्मियों से संपर्क किया लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *