भानीपुर त्रिमुहानी पर चाय की दुकान में गैस सिलेंडर फटा, सुबाष चन्द्र शुक्ला घायल
शरद बिंद
दुर्गागंज,भदोही। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भानीपुर त्रिमुहानी स्थित चाय की दुकान पर मंगलवार को दोपहर बड़ा हादसा हो गया। दुकान पर बैठे सुबाष चन्द्र शुक्ला उस समय बाल-बाल बचे जब भीषण गर्मी के कारण अचानक गैस सिलेंडर फट गया। बताया जा रहा है कि 45 डिग्री से अधिक तापमान में सिलेंडर का प्रेशर बढ़ गया था, जिससे विस्फोट हो गया।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। सुबाष चन्द्र शुक्ला झुलस गए थे। ग्रामीणों ने बिना देर किए उन्हें अपनी मदद से नजदीकी सीएचसी सेंटर पहुंचाया। वहां मौजूद अधीक्षक शुभाकर श्रीवास्तव ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया।
अधीक्षक शुभाकर श्रीवास्तव ने बताया कि मरीज अब खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा, “समय पर यहां ले आने से बड़ी अनहोनी टल गई। इनकी दवा लगातार चलेगी, घबराने की जरूरत नहीं है।”
घटना के बाद ग्रामीणों ने गर्मी में गैस सिलेंडर को धूप से बचाकर रखने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
























