शाहजहांपुर।दबंगों ने महिला के घर में घुसकर की फायरिंग और मारपीट आरोपियों के साथ पुलिस ने पीड़ित पर भी लिख दिया मुकदमा

दबंगों ने महिला के घर में घुसकर की फायरिंग और मारपीट आरोपियों के साथ पुलिस ने पीड़ित पर भी लिख दिया मुकदमा

पीड़ित महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से भेंटकर लगाई न्याय की गुहार 

मुजीब खान

शाहजहांपुर : जनपद के थाना कटरा के मोहल्ला कायस्थान निवासी सावित्री देवी के घर पर कटरा के कुछ दबंगों द्वारा चढ़ाई करते हुए पहले जमकर फायरिंग की घर में घुसकर महिलाओं को पीटा महिला को बचाने आये लोगो के घरों पर भी फायरिंग की मौके पर पहुंची पुलिस ने चार आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया लेकिन शाम होते ही आरोपिके साथ साथ पीड़ित वर्ग पर मुकदमा दर्ज कर लिया जिसकी शिकायत आज सावित्री देवी ने अपनी पुत्रियों के साथ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित से भेंट करके करी जिसपर पुलिस अधीक्षक ने जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलहर को सौंपी है।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में सावित्री देवी ने बताया कि उसके पुत्र रजत का शारिक पुत्र रईस मोहल्ला मुगलान से गाड़ी खड़ी करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई थी जिसपर 20 मई को दोपहर 12 बजे शारिक ने अपने सगे मामा कल्लू व शब्बन पुत्र गण बाबू मुगलान तथा इशहाक पुत्र फईम मो० कायस्थान कटरा को साथ लेकर उसके घर पर धावा बोल दिए और जमकर फायरिंग की उसके बाद घर में घुसकर उसके और उसकी पुत्रियों के साथ मारपीट की सावित्री ने बताया कि जब मोहल्ले के ताहिर खान पुत्र लल्लू खान उसको बचाने को आए और उन्होंने हस्तक्षेप किया तो उनके घर पर भी उन लोगों ने धावा बोलकर फायरिंग की जिसमें ताहिर खान के भाई शमीम खान और उनकी बेटी नाजिश के भी चोटे आई है मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों युवकों को मौके से पकड़ भी लिया लेकिन शाम होते ही थाना प्रभारी द्वारा उसकी तहरीर पर मुकदमा लिखने के साथ आरोपियों की तहरीर पर भी मुकदमा लिख कर ताहिर खान शमीम खान और उनके पुत्र रजत को दोषी बना दिया है ।

पीड़ित सावित्री देवी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जबकि आरोपी युवकों पर लूट चोरी गौकशी सहित अन्य धाराओं में दर्जनों मुकदमे पंजीकृत है और अभी युवक हिस्ट्रीशीटर है कटरा में मोकोआ गैंग बनाकर खुलेआम दबंगई करते बाइकों पर चार चार युवक सवार होकर खुलेआम तमंचे लहराते हुए वीडियो वायरल हो चुका जो पुलिस के भी संज्ञान में है लेकिन पुलिस द्वारा आरोपियों का पक्ष लेते हुए पीड़ित वर्ग पर मुकदमा लिखकर आरोपियों का बचाने का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *