गन्ना सर्वेक्षण की समस्यओं के त्वरित समाधान हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित
बदायूँ।। जिला गन्ना अधिकारी ने जनपद के कृषकों को सूचित करते हुए बताया कि पेराई सत्र 2026-27 अर्न्तगत जनपद में 01 मई 2026 से गन्ना सर्वेक्षण का कार्य आरम्भ हो चुका है। गन्ना सर्वेक्षण में आने वाली कृषकों की समस्यओं के त्वरित समाधान हेतु इस कार्यालय में कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसका दूरभाष नम्बर 05832-456030 है। अतः गन्ना कृषक भाईयों के गन्ना सर्वेक्षण सम्बन्धी कार्य में यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आती है, तो वह उसके समाधान हेतु कार्यालय में स्थापित कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर पर अपनी समस्या नोट करा सकते हैं।

