एनीमिया मुक्त अभियान के तहत 52 छात्राओं की हुई जाँच, वितरित किए गए पौष्टिक आहार
उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। भारत विकास परिषद ‘इलिट’ शाखा, आजमगढ़ द्वारा ‘स्वस्थ भारत, स्वस्थ नारी’ के संकल्प के साथ एनीमिया मुक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। नए सत्र के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल के नेतृत्व में परिषद के सदस्यों ने नगर के श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज पहुंचकर छात्राओं को स्वास्थ्य और संस्कारों के प्रति जागरूक किया।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों की देखरेख में लगभग 52 छात्राओं का ब्लड टेस्ट किया गया। जाँच के साथ-साथ छात्राओं को शारीरिक मजबूती और बेहतर हीमोग्लोबिन स्तर बनाए रखने के लिए संगठन की ओर से गुड़, चना और जूस जैसे पौष्टिक आहार का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि मानसिक और नैतिक विकास पर भी चर्चा हुई। अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल ने कहा कि “स्वस्थ भारत के लिए नारी का स्वस्थ होना अनिवार्य है। परिषद भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा। महिला सहभागिता मनीला अग्रवाल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने और भारतीय संस्कारों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने जोर दिया कि जागरूक और आत्मनिर्भर छात्राएं ही ‘आत्मनिर्भर भारत’ की नींव रखेंगी। छात्राओं ने भी स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया। वही विद्यालय प्रबंधक मनीष रतन अग्रवाल ने संगठन के सराहनीय कार्य का आभार प्रकट किया। इस दौरान सचिव पंकज अग्रवाल, संपर्क संयोजक श्रेय अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, मनीला अग्रवाल, प्रिय बंधिता, प्रियंका वर्मा, सुमन बरनवाल, सारिका, लतिका, मोनिका, डिंपल, प्रिया, पूजा, कविता, श्रुति, नमिता, रुचि, योगिता आदि का सहयोग रहा।
























