भदोही।रेलवे में सीनियर क्लर्क बने दीपेश यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर।

रेलवे में सीनियर क्लर्क बने दीपेश यादव, क्षेत्र में खुशी की लहर।

बधाई देने वालों का लगा ताता,मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार।

शरद बिंद/भदोही।

जनपद के  अभोली ब्लॉक क्षेत्र के गोपीपुर गांव निवासी दीपेश यादव ने अपनी मेहनत, लगन और सही मार्गदर्शन के दम पर उत्तर मध्य रेलवे (NTPC) में सीनियर क्लर्क के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बना हुआ है।

दीपेश यादव, धनेश यादव के भाई तथा श्यामजीत यादव के पुत्र हैं। साधारण परिवार से आने वाले दीपेश ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया। उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। गांव के लोगों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।

ग्रामीणों का कहना है कि दीपेश की यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची लगन से की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है। गांव के बुजुर्गों और शिक्षकों ने भी दीपेश के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति नई जागरूकता पैदा होगी।

दीपेश यादव ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *